Almora News :आठ लाख रुपये से गड्ढा मुक्त होगी नगर की मुख्य सड़क माल रोड

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर की मुख्य सड़क माल रोड आठ लाख रुपये से गड्ढा मुक्त होगी। सड़क सुधारीकरण होने से यात्रियों और पर्यटकों को खतरे के बीच सफर नहीं करना होगा। सड़क पर पैंच भरान की स्वीकृति मिल चुकी है।

नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर डामर उखड़ने से बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। लंबे समय से सड़क पर पैंच भरान नहीं किया गया है। अब लोक निर्माण विभाग माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक आठ लाख रुपये से पैंच भरान कर इसे गड्ढा मुक्त करेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द टेंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी

माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक सड़क पर पैंच भरने का कार्य होना है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *