Weather Update :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तपन के बीच बारिश की संभावना,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तपन के बीच हल्की से बहुत हल्की वर्षा की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है।

ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी 11 जनपदों में 20 मई तक और देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर 21 मई तक सभी जनपदों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है जबकि 22 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल तथा ऊधमसिंहनगर जनपदों में कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

मौसम विभाग ने इस पांच दिनी अनुमान के साथ यह संभावना जताई है कि कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं चलेगी और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने वर्षा का अनुमान जताया है। इसी तरह विभाग की ओर से गर्मी के प्रकोप की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा है कि 19 से 23 मई तक कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का कपकोट दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप खिली रही परंतु जिले में शाम होते-होते मौसम ने रूख बदल दिया तेज हवा और बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे धूप भी खेलेगी।

Advertisement