Uttrakhand News :चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ी थी अपनी सीट

0
ख़बर शेयर करें -

चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी।

उनका निधन शुक्रवार देहरादून में हुआ। वह दून अस्‍पताल में भर्ती थे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

💠’पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं’

उन्‍होंने कहा कि ‘वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कुमाऊं की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि: एसएसजे मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ईईजी मशीन स्थापित

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूं। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। एक विधायक के रूप में चंपावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चंपावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:महिला कोतवाली ने आर्य कन्या स्कूल के कन्याओं को किया जागरूक आत्मरक्षा के टिप्स के साथ-साथ जागरूकता का चला सबक महिला सुरक्षा,साइबर,नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां छात्राओं तक पहुंचाई

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *