Big Breaking :वोट डालने के लिए जा रहे थे डॉ कार खाई में गिरने से मौके पर ही हुई मौत

भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमर्जेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सुरक्षित

💠गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

Advertisement