Almora News :डायवर्जन प्लान पूरी तरह से प्लाप हुआ साबित,पूरा नगर जाम से जकड़ा रहा

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए लागू किया गया डायवर्जन प्लान पूरी तरह से प्लाप साबित हुआ। डायवर्जन प्लान से न तो पोलिंग पार्टियों को राहत मिली और न ही आम लोगों को।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

दिन भर पूरा नगर जाम से जकड़ा रहा। जीआईसी से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए माल रोड में आवाजाही बंद की हुई थी। हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित स्थानीय रूटों के लिए करबला से धारानौला, एनटीडी रूट डायवर्ट किया गया था। इससे धारानौला, करबला सहित बेस रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, माल रोड भी पूरी तरह पैक रहा। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा.