Weather Update :राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क,चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

0
ख़बर शेयर करें -

राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ एवं 10 अप्रैल को चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में कहीं-कहीं निचले क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

💠पहाड़ों में अभी मौसम सुहावना

शनिवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप खिली रही। पहाड़ों में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्र देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में दिन के समय गर्मी हो रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33.2 व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 21 फरवरी को अल्मोड़ा आगमन।

💠ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ एवं 10 अप्रैल को चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

💠आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 37 पार

खटीमा : सीमांत में पिछले कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है। पारा 37 के पार जा पहुंचा है। सूरज की तपिश व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर में लोगों के घरों में कैद होकर रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।क्षेत्र में अभी से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस चुनाव में मेंबरशिप की त्रुटियां सुधारने के लिए कार्यशाला आयोजित।

पारा 37 डिग्री के पार पहुंचने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होने से रात को थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, गर्मी की वजह से लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना दूभर हो गया है।

आवश्यक कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोग चेहरे व सिर को कपड़े से बांधकर स्वयं का बचाव करते दिख रहे हैं। थारु राजकीय इंटर कालेज के मौसम वैधशाला प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत तापमान अधिक पहुंच गया है। आगे मौसम और अधिक गर्म रहेगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खीली रही।अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *