Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चलाये गये इवनिंग स्टॉर्म 2.0 अभियान का ताबड़तोड़ एक्शन जारी,सार्वजनिक स्थानों पर नशा/अराजकता करने वालो पर कस रहा हैं शिकंजा

0
ख़बर शेयर करें -

विगत 10 दिनों में अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट जीरो(2.0) की चपेट में आये 904 लोग, हुई चालानी कार्यवाही, 08 वाहन हुए सीज

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहितकारी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यों में होंगे खर्च। जनपद वासियों को मिलेगा लाभ।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने विगत 10 दिनों में इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 224 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 671 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 09 व्यक्ति के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, 08 वाहन सीज किया गय़ा । 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लगातार जारी है अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लमगड़ा पुलिस ने 71 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *