Almora News :रोडवेज की आठ बस सेवाओं का संचालन रहा ठप,वाहन नहीं मिलने पर कई यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। छलड़ी पर रोडवेज की आठ बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू और टैक्सियों की की भी दिक्कत रही। इस वजह ये यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर धक्के खाने पडे।

💠वाहन नहीं मिलने पर कई यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा।

होली पर्व मनाने घर आए प्रवासी छलड़ी के बाद अब अपने गतंव्य को लौटने लगे हैं। छलड़ी के दिन रूटों पर वाहनों की किल्लत रही। त्योहारी सीजन में भी रोजवेज की बस सेवा दगा दे गई। रोडवेज स्टेशन के मुताबिक रोडवेज की प्रात:कालीन देहरादून, टनकपुर, दिल्ली, हरिद्वार के अलावा दोपहर बाद की लमगड़ा- दिल्ली, मासी, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। रोडवेज स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रही लेकिन बस नहीं आई जिससे यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। इधर केमू की भी इक्का दुक्का बसों का संचालन हुआ। इसके अलावा टैक्सियों की भी आवाजाही कम रही। छलड़ी पर वाहनों की किल्लत के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :प्रदेश सरकार अब राज्य की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की एक ही पोर्टल के माध्यम से करेगी निगरानी

चालकों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रयासरत है।

विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *