ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

💠वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 27 मार्च को  देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में रक्षाबंधन की अनूठी परम्परा :- शंकर दत्त पाण्डेय

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पिथौरागढ़ का हिलजात्रा महोत्सव: सीएम धामी ने कुमाऊंनी में किया वर्चुअल संबोधन, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने पर दिया जोर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहने के पूर्वानुमान है कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *