Weather Update :26 मार्च तक राज्य का मौसम रहेगा शुष्क,जबकि होली के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी में और होगा इजाफा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 मार्च तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

होली के दौरान भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी में और इजाफा होगा। जिससे पारे सामान्य से ज्यादा रहेगा।

बता दें, प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बंध रही है। रविवार को उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, शुक्रवार को बादल छाए रहने से दिन के पारे में सामान्य से एक डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई।

पूरे उत्तराखंड में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा और पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद भी पारे में निरंतर बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम पारे 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारे 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ऊधमसिंह नगर का अधिकतम पारे 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारे 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में मौसम सुबह से ही साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा आंशिक बादल छाए रहेंगे।