Almora News :अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू,भाजपा ने पहले दिन नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा ने पहले दिन ही नामांकन पत्रों की खरीद में तेजी दिखाई। पार्टी ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया ने भी अपनी ताल ठोकी है।

💠पार्टी के नाम पर भी नामांकन पत्रों के चार सेट की खरीद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 'समरसता संकल्प अभियान' की भव्य कलश यात्रा में की शिरकत; संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान*

बुधवार को कलक्ट्रेट में संचालित एआरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की तरफ से दोपहर को पार्टी पदाधिकारी आजाद खान नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। एआरओ जयवर्द्धन शर्मा ने बताया कि उन्होंने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। इस सीट पर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रकाश चंद्र आर्या ने नामांकन पत्रों के दो सेट खरीदे। एआरओ ने बताया कि पहले दिन दो ही पार्टियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। कहा कि 28 मार्च तक नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *