Almora News :अनुबंध नहीं बढ़ा या नहीं हुई नई नियुक्ति तो अस्पताल हो जाएंगे डॉक्टर विहीन,आचार संहिता में बढ सकती हैं जिले के लोगों की दिक्कते

अनुबंध नहीं बढ़ा या नहीं हुई नई नियुक्ति तो अस्पताल हो जाएंगे डॉक्टर विहीनअल्मोड़ा। पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले के लोगों की दिक्कत आचार संहिता में बढ़ गई है। इस महीने जिले के अस्पतालों में तैनात 150 चिकित्सकों का अनुबंध खत्म हो जाएगा और इनकी नई नियुक्ति आचार संहिता के चलते लटक सकती है।

💠नए चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई तो जिले के  अस्पताल खाली हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसजे विवि के कुलपति पर एबीवीपी का गमछा पहनकर राजनीतिक पक्षधरता का आरोप, कांग्रेस ने बोला हमला

जिला, महिला, रानीखेत, सोमेश्वर उप जिला चिकित्सालय सहित अन्य सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अनुबंध पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है। 31 मार्च को इन चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त हो जाएगा। चिकित्सकों के अनुबंध समाप्ति की तिथि नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। 

💠जिले में रिक्त हैं 171 स्थायी चिकित्सकों के पद

अल्मोड़ा। जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां के अस्पतालों में चिकित्सकों के 290 पद स्वीकृत हैं। इन अस्पतालों में 171 स्थायी चिकित्सकों की कमी है। 

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कोट- अनुबंध समाप्त होने के बाद नए चिकित्सकों की तैनाती होनी है। आचार संहिता में विशेष अनुमति लेकर अनुबंध पर नए चिकित्सकों की तैनाती की जा सकती है। चिकित्सकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

 

Advertisement