Uttrakhand News :उत्तराखंड में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज,25 हजार से अधिक ईवीएम और 20 हजार से अधिक वीवीपैट मशीनों को किया जा रहा है तैयार

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में मतदान के लिए अभी 25 हजार से अधिक ईवीएम और 20 हजार से अधिक वीवीपैट मशीनों को तैयार किया जा रहा है

💠पहले चरण के लिए इनका परीक्षण भी हो चुका है।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए इस वर्ष 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीनों के जरिये ही मतदान किया जाना है। इसके साथ ही मतदाता ने जो बटन ईवीएम मशीन पर दबाया है, वोट उसी का गया है इसकी पुष्टि के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाना है।

💠ईवीएम मशीनों को हो रहा परीक्षण

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

चुनाव के दौरान ईवीएम मशीनें सही प्रकार से कार्य करें, यह सुनिश्चित करने के लिए अभी से इनका परीक्षण किया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन मशीनों के प्रथम चरण का परीक्षण करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि यह देखा जा सके कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है। इनका एक चरण का परीक्षण हो चुका है।

💠आचार संहिता लागू होने के बाद फिर होगा परीक्षण

अब इन मशीनों का परीक्षण आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों के समक्ष किया जाएगा। इसके बाद चुनाव से जुड़े पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों को इन मशीनों को संचालित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान से पहले इन मशीनों को मतदान केंद्रों तक रवाना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

💠प्रदेश में हैं 25 हजार ईवीएम

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि इस समय प्रदेश में तकरीबन 25 हजार ईवीएम हैं। इनका प्रथम चरण का परीक्षण किया जा चुका है। जल्द ही चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों को इसे चलाने का परीक्षण दिया जाएगा।

Advertisement