Almora News :जिले के अस्पतालों में 23 गायब चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों की सेहत बिगाड़ने का काम काम

0
ख़बर शेयर करें -

पहले से जिले के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। इस पर सालों से गायब चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों की सेहत बिगाड़ने का काम किया है। जिले भर के अस्पतालों में 23 डॉक्टर ऐसे हैं जो तैनाती लेने के बाद से गायब हैं।

💠कभी अस्पताल न आने वाले इन चिकित्सकों की सेवा समाप्ति न होने पर नए चिकित्सकों की तैनाती का रास्ता भी बंद है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर के अस्पतालों में 23 चिकित्सक ऐसे हैं जो वर्षों से गायब हैं, इनमें 10 नियमित, 13 बांडधारी चिकित्सक शामिल हैं। विभाग भी दस्तावेजों में इन चिकित्सकों को अनुपस्थित दिखाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया। भले ही ये चिकित्सक अस्पतालों से गायब हैं, लेकिन विभाग के रिकॉर्ड में उनकी अब भी नियुक्ति है। संबंधित अस्पतालों में इनकी नियुक्ति होने के कारण पदों को रिक्त नहीं माना जा सकता। ऐसे में गायब चिकित्सकों की जगह नए चिकित्सकों की नियुक्ति का रास्ता भी पूरी तरह बंद है। विभाग ने गायब चिकित्सकों की सेवा समाप्ति के दावे तो किए थे, इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए 88% मैपिंग पूरी, देहरादून और ऊधमसिंह नगर पिछड़े

💠गायब चिकित्सकों में विशेषज्ञ भी शामिल

अल्मोड़ा। बेस, जिला, सीएचसी देवायल, पीएचसी भैंसियाछाना, सराईखेत, स्याल्दे, जैंती, बसोली, ध्याड़ी, मानिला अस्पतालों से चिकित्सक गायब हैं, इनमें विशेषज्ञ भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेस अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, सीएचसी देवायल में महिला रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल में निश्चेतक, हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस की जन-जागरूकता पहल लमगड़ा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर चलाया जागरूकता अभियान

सालों से गायब चिकित्सकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई चल रही है। जल्द की इनकी सेवा समाप्ति कर इनकी जगह नए चिकित्सकों की तैनाती के प्रयास होंगे।

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *