Almora News :यहा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई टैक्सी बोलेरो पुलिस ने ट्रक के माध्यम से वाहन बोलेरो को सड़क से हटवाकर यातायात किया सुचारु

सेराघाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई टैक्सी बोलेरो

सूचना पर धौलछीना पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ट्रक के माध्यम से वाहन बोलेरो को सड़क से हटवाकर यातायात किया सुचारु

💠वाहन में सवार चालक व यात्री सुरक्षित

आज दिनांक- 27.02.2024 को प्रातः समय लगभग-06.00 बजे धौलछीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेराघाट के पास एक वाहन टैक्सी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा तत्काल पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो एक वाहन टैक्सी बोलेरो न0- यू0के0-05 टी0ए0-1810 सेराघाट से लगभग 03 कि0मी0 पहले सड़क पर पलटी हुई थी। वाहन में चालक बलवंत निवासी बेरीनाग व एक अन्य सवार बलबीर सिंह मौजूद थे,  उक्त दोनों व्यक्ति सुरक्षित थे जिन्हें कोई भी चोट नही आई थी। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि हम हल्द्वानी से बेरीनाग सब्जी लेकर जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा कर रोड पर पलट गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

बीच रोड पर वाहन पलटने से सड़क वाहनों के आवागमन* हेतु अवरुद्ध हुआ था, जिसे पुलिसकर्मियों के द्वारा अन्य वाहन ट्रक के माध्यम से सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया। 

💠पुलिस टीम

1-हे0कानि0 श्री प्रेम 

2-हे0कानि0 श्री विजय