Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरी योजना मेरा अधिकार अपणी सरकार जनता के द्वार पुस्तक का किया विमोचन,गांव स्तर पर पहुंचाई जाएगी पुस्तक

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से तैयार मेरी योजना (मेरी योजना मेरा अधिकार अपणी सरकार जनता के द्वार) पुस्तक का विमोचन किया।

मेरी योजना पुस्तक गांव स्तर पर पहुंचाई जाएगी। इससे सरकार की योजनाएं हर पात्रों के द्वार पर होगी। इसके लिए उन्हें भटकने की जरूरत नहीं होगी। वे आसानी से पुस्तक के जरिए योजनाओं के बारे में जान सकेंगे और उसका लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्हें भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी ही, समय और पैसे की भी बचत होगी।

💠7900 ग्राम पंचायतों में होगी मेरी योजना पुस्तक-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक से निश्चित ही प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को एक पटल पर रखना अच्छी पहल है। यह पुस्तक राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। प्रदेश में लगभग 7900 ग्राम पंचायत हैं। अब तक 8500 पुस्तक तैयार हैं। मांग के अनुसार और पुस्तक प्रकाशित कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी, स्वरोजगार, रोजगारपरक, कौशल विकास, प्रशिक्षणपरक, निवेशपरक योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में उन तक पहुंचाना है जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके और उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बन सके। यह पुस्तक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग करेगी ही, नीति निर्धारणकर्ताओं, शोधकर्ताओं, पाठकों के लिए रूचिकर एवं सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति भी सजग बनाएगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दीपक कुमार के साथ संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे भूस्खलन के कारण बंद, अब बाईपास और इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

💠योजनाओं का प्रचार-प्रसार में मदद करेगी मेरी योजना पुस्तक-

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार से बताया कि मेरी योजना पुस्तक से पूर्व ई-बुक संस्करण का दिसंबर 2023 में ही विमोचन किया जा चुका है। मेरी योजना पुस्तक में राज्य के 55 विभागों एवं सभी विभागों में संचालित 400 से अधिक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी है। पुस्तक योजनाओं का प्रचार-प्रसार में मदद करेगी।

💠अब बस एक क्लिक पर मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-

सचिव ने बताया कि मेरी योजना पुस्तक ग्राम पंचायत से लेकर सांसद, विधायक के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पुस्तक ई-बुक के रूप में उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से तैयार मेरी योजना (मेरी योजना मेरा अधिकार अपणी सरकार जनता के द्वार) पुस्तक का विमोचन किया।

मेरी योजना पुस्तक गांव स्तर पर पहुंचाई जाएगी। इससे सरकार की योजनाएं हर पात्रों के द्वार पर होगी। इसके लिए उन्हें भटकने की जरूरत नहीं होगी। वे आसानी से पुस्तक के जरिए योजनाओं के बारे में जान सकेंगे और उसका लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्हें भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी ही, समय और पैसे की भी बचत होगी।

💠7900 ग्राम पंचायतों में होगी मेरी योजना पुस्तक-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक से निश्चित ही प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को एक पटल पर रखना अच्छी पहल है। यह पुस्तक राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। प्रदेश में लगभग 7900 ग्राम पंचायत हैं। अब तक 8500 पुस्तक तैयार हैं। मांग के अनुसार और पुस्तक प्रकाशित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट, डीएम ने एरोमैटिक व औषधीय पौधों की खेती पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी, स्वरोजगार, रोजगारपरक, कौशल विकास, प्रशिक्षणपरक, निवेशपरक योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में उन तक पहुंचाना है जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके और उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बन सके। यह पुस्तक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग करेगी ही, नीति निर्धारणकर्ताओं, शोधकर्ताओं, पाठकों के लिए रूचिकर एवं सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति भी सजग बनाएगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दीपक कुमार के साथ संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल आदि थे।

💠योजनाओं का प्रचार-प्रसार में मदद करेगी मेरी योजना पुस्तक-

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार से बताया कि मेरी योजना पुस्तक से पूर्व ई-बुक संस्करण का दिसंबर 2023 में ही विमोचन किया जा चुका है। मेरी योजना पुस्तक में राज्य के 55 विभागों एवं सभी विभागों में संचालित 400 से अधिक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी है। पुस्तक योजनाओं का प्रचार-प्रसार में मदद करेगी।

💠अब बस एक क्लिक पर मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-

सचिव ने बताया कि मेरी योजना पुस्तक ग्राम पंचायत से लेकर सांसद, विधायक के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पुस्तक ई-बुक के रूप में उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *