Almora News :यहा युवक को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया केस दर्जअल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र में दुकान में गए युवक को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया, इसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित की भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड की आर्थिक उड़ान: 3.81 लाख करोड़ पहुंची राज्य की GSDP, प्रति व्यक्ति आय में भी भारी उछाल

💠दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। 

उसके मुताबिक बीते मंगलवार उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

शनिवार को भाई ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *