Almora News:कड़ाके की ठंड में भी धधक रहे जंगल,फायर सर्विस टीम की तत्परता से लगी आग को आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने से रोका

0
ख़बर शेयर करें -

आज रविवार 28 जनवरी को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को कॉलर आनंद सिंह मेहता द्वारा सूचना दी गई कि कोसी से 1 किमी0 आगे कौसानी सोमेश्वर मार्ग पर जंगल में आग लगी है,जो आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, पास में ही होटल है,जिसे नुकसान पहुंच सकता है।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा घटनास्थल पर पहुंची और लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाने आरंभ किया,आग पहुंच मार्ग से दूर होने के कारण हरी पत्तियों से पीट-पाट कर बुझाया गया।फायर सर्विस की त्वरित कार्यवाही पर होटल मालिक द्वारा भी आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

🔹फायर सर्विस टीम:-

1- लीडिंंग फायरमैन किशन सिंह

2-फायर चालक  हरीश सिंह

3- रिक्रूट फायरमैन दीपक सिंह 

4-रिक्रूट फायरमैन भास्कर चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *