Almora News:परचून की दुकान में पिला रहा था शराब,पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल,ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।    

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्र नाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस द्वारा दिनांक 13 जनवरी को चेकिंग के दौरान बासोट बाजार में दुकानदार केशव दत्त शर्मा को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने व पिलाने पर उसके कब्जे से 14 पव्वे,02 अद्धे अंग्रेजी शराब व 11 बीयर केन बरामद व पिलाने के गिलास के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:ढाई माह बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मरीजों को बड़ी राहत

🔹पुलिस टीम 

1-अपर उ0नि0  राम सिंह, थाना भतरौजखान 

2-हे0कानि0  मोहन सिंह, थाना भतरौजखान

3-म0का0  मीनू,थाना भतरौजखान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *