Nainital News:कैंची धाम में सीएम धामी ने किया इतने लाख का शिलान्यास, शहीद परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

0
ख़बर शेयर करें -

आज रविवार 14 जनवरी को कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने 2467.69 लाख की लागत से शिलान्यास कार्यक्रम किया।

जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:नैनीताल: कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर विशालकाय हाथी को देखने की मची होड़, लगा लंबा जाम

नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *