Almora News :देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा अभियान का सदस्यता अभियान लगातार जारी अभियान के आठवें दिन 315 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित दिखे।

💠अभियान के आठवें दिन 315 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

बुधवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत माल रोड, मुख्य बाजार, नियाजगंज, धारानौला मार्ग तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 315 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा से नंदा लोकजात यात्रा (बड़ी जात) 2026 के लिए अल्मोड़ा कुमाऊँ की माँ नंदा के राजवंशीय ध्वज की भव्य रवानगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

💠अभी तक 1400 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि व्यापारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *