Rajasthan News:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार खड़े ट्रोले में घुसी, तीन की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार को फॉर्च्यूनर गाड़ी की ट्रक से टक्कर होने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की पंजीकृत फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन लोग जयपुर की ओर जा रहे थे।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

रास्ते में रैणी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव स्थित पुलिया नंबर 140.2 पर साइड में खड़े पाइप से भरे ट्रक से उनका वाहन टकरा गया, जिससे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। तीनों लोगों गाड़ी से बड़ी मुश्किल से निकाला गया और पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान निशांत पुत्र अनूप, अनुप जैन और लालबाबू ताती निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *