Weather Update :मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी,पर्वतीय क्षेत्रों में आज से बर्फबारी के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

समूचे उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। उत्तराखंड के मैदानी इलाके भी कोहरे की मार झेल रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है।

जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

💠उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में छा रहा घना कोहरा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज से बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लक्सर, रुड़की, पंतनगर और खटीमा कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा SSJ परिसर: छात्रसंघ चुनाव में 1 वोट से जीत पर बवाल, रीकाउंटिंग के बाद लॉटरी से सुमित जोशी बने उपाध्यक्ष

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई। इससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। घने कोहरे के कारण दृश्यता छह से चार मीटर तक रहने की आशंका है। देहरादून में भी कोहरे का असर ट्रेनों व हवाई सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। दून आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से एक से दो घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। हालांकि, दून से जाने वाली उड़ानों पर फिलहाल कोई असर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न: किसानों को मिले श्री अन्न फसलों के उत्पादन और मूल्यवर्धन के गुर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ बना रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में सुबह कोहरा छाएगा अपराह्न बाद बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *