International News:सौ साल बाद यूक्रेन में आज मनाया जा रहा क्रिसमस का त्योहार,जानिए वजह

0
ख़बर शेयर करें -

आज, 25 दिसंबर को दुनियाभर में कई जगहों पर क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा। हालांकि हर कोई क्रिसमस का त्यौहार नहीं मनाता। यह ईसाईयों का त्यौहार है पर दूसरे कई लोग भी इस दिन जश्न मनाते हैं। अलग-अलग लोग अलग-अलग ढंग से क्रिसमस का जश्न मनाते हैं। और इस साल यूक्रेन  भी आज ही के दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाएगा। यूक्रेन में सामान्य तौर पर क्रिसमस 25 दिसंबर को नहीं, बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है, पर इस बार यूक्रेन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने का फैसला लिया है।

🔹क्या है यूक्रेन में क्रिसमस का दिन बदलने की वजह?

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में 'हैट्रिक' के लिए BJP का मास्टरप्लान: जेन-जी पर फोकस, हारी हुई 23 सीटों के लिए मंत्रियों-सांसदों की क्लास

दरअसल यूक्रेन में जूलियन कैलेंडर को माना जाता है। रूस  में भी इसी कैलेंडर को माना जाता है। वहीं दुनिया के दूसरे ज़्यादातर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर  को माना जाता है। जूलियन कैलेंडर के अनुसार क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में सालों से रूस और यूक्रेन 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं। पर युद्ध के चलते इस बार यूक्रेन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का विकराल रूप: 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर

🔹100 साल में पहला मौका

100 साल में यह पहला मौका होगा जब यूक्रेन 7 जनवरी को नहीं, बल्कि 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *