Uttrakhand News :2024 मैं लगेगा महंगी बिजली का झटका,बोर्ड बैठक में बिजली दरों में बढ़ोतरी का रखा गया प्रस्ताव,अप्रैल 2024 से लागू होगी बिजली की नई दरें

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नए साल में महंगी बिजली का झटका लगना तय है। बोर्ड बैठक में बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद बैठक में बिजली दरें बढ़ाने बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। 

💠बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होनी हैं।

बिजली महंगी होने से प्रदेश के 27 लाख उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ पड़ना तय है। प्रस्तावित 23 से 27 प्रतिशत तक टैरिफ दरों में बढ़ोतरी से घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शनों की बिजली महंगी होगी। हालांकि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग जनसुनवाई के बाद ही टैरिफ की दरें निर्धारित करेगाबता दें कि इस साल नियामक आयोग ने दरों में 9.68 प्रतिशत और वहीं पिछले साल 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को बोर्ड बैठक में बिजली की दरों में 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी की प्रस्ताव को सहमति मिल गई है। इसके बाद यूपीसीएल दरें बढ़ाने को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा।

बैठक में यूपीसीएल ने बिजली की दरें बढ़ाने के पीछे करोड़ों की देनदारी और सेंट्रल पूल, एसजेवीएनएल, यूजेवीएनएल, टीएचडीसी, एनटीपीसी से महंगी बिजली मिलने का तर्क दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

बताया गया है कि यूपीसीएल को राज्य की मांग पूरी करने के लिए बिजली खरीदने के लिए 1281 करोड़ ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसकी भरपाई के लिए अगले साल से 23 से 27 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोतरी की सिफारिश की गई। जिसे सह​मति मिलते ही बोर्ड सदस्यों के चर्चा के बाद यूपीसीएल विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा। आयोग जनसुनवाई के बाद विद्युत टैरिफ पर निर्णय लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *