Almora News:बेस अस्पताल में पहली बार हुआ पित्त की थैली में पथरी का सफल ऑपरेशन

पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए अब मरीजों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को बेस अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है मेडिकल कॉलेज में सभी बड़े ऑपरेशन करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

🔹मरीजों को अन्य जगहों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं 

जिले के मरीजों को पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें उनका काफी पैसा और समय खर्च हो जाता है। इससे मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशान रहते हैं। खासकर गरीब परिवार से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब मरीजों को पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी या अन्य जगहों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी।

🔹50 वर्षीय एक महिला पित्त की थैली में पथरी 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: अब आपदा में मौत पर मिलेंगे 8 लाख रुपये मुआवजा, अन्य श्रेणियों में भी सहायता राशि बढ़ी

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले बेस अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय एक महिला पित्त की थैली में पथरी के चलते परेशान थी। कुछ समय पहले वह अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। अस्पताल की ओर से मंगलवार को ऑपरेशन की तिथि दी गई थी। मंगलवार को हुए ऑपरेशन में डॉक्टरों को सफलता मिली। डॉक्टरों की टीम में एचओडी डॉ. राव, डॉ. निशांत बिष्ट, डॉ. आदित्य, डॉ. कौशल आदि शामिल रहे।

Advertisement