Nainital News:गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आज होगा उद्घाटन, श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का रविवार दोपहर में शुभारंभ होगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

🔹दो बजे होगा शुभारंम 

गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ रविवार दोपहर दो बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट करेंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। गर्जिया माता का डोला दर्शन पूजन के लिए मंदिर की सीढि़यों के पास रखा जाएगा, ताकि मंदिर के टीले को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:​AI से खुद को सेना का मेजर बता लड़कियों को ठगने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, 10 से ज्यादा लड़कियां शिकार

🔹ओवरलोड वाहनों को रोक

तहसीलदार कुलदीप पांडेय ने बताया कि हल्दुआ बैरियर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोड वाहनों को रोका जाएगा। हल्दुआ बैरियर से श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा शुरू की जा रही है ताकि श्रद्धालु गर्जिया माता मंदिर में दर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *