Nainital News:अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत,अन्य का इलाज जारी

आज दिनाँक 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से समय 0412 बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

🔹जाने मामला 

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

🔹मृतक का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

1)छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

🔹घायलों का विवरण

1) सूरज सिंह , पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

5) नाम पता नामालूमल