Uttarakhand News:कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, जाँच में जुटी पुलिस

0
ख़बर शेयर करें -

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महीने की नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में आज शाम होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

🔹जाने मामला 

पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking:- उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: नीति आयोग के साथ बैठक में CM धामी ने उठाया 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' का बड़ा मुद्दा

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

10-15 दिन पुराने शव से बदबू उठने पर लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। शव किसने फेंका है, इस संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *