Weather Update :उत्तराखंड में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है,1 सप्ताह से 10 दिन के भीतर मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं अधिकांश समय धूप खिली रहने से उमसभरी गर्मी हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों तक हल्की बौछारों का क्रम बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद लगभग 1 सप्ताह से 10 दिन के भीतर मानसून उत्तराखंड से भी विदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

💠ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में बादलों के बीच धूप भी निकल सकती है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:लीती गाँव, बागेश्वर में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

💠बारिश की संभावना 71%

उत्तराखंड में आज सुबह का तापमान सुहावना बना रहेगा। उत्तराखंड में आज शाम का तापमान 31°C तक पहुंच सकता है। शाम के समय बारिश की संभावना 71% जताई गई है.

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार जिले में सुबह से धूप खिली रही अपराह्न में हल्की बुंदा बांदी हुई अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सुबह से आसमान साफ रहेगा दोपहर बाद आशिक बादल जाएंगे, हवा भी चलेगी।