Weather Update:उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी की जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

💠उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। वहीं, राजधानी देहरादून में भी जमकर मेघ बरसे। मसूरी में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

💠मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026 में खेल, कला और संस्कृति का उत्साहपूर्ण संगम

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही चटकती धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज सामान्य बादल छाए रहेंगे हवाओ के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।