Uttrakhand News :चमोली जनपद में अभी भी 22 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद,45 से अधिक गांवों का मुख्य मार्गों से कटा संपर्क

ख़बर शेयर करें -

चमोली जिले में सुबह से मौसम साफ होने के चलते हाइवे दिनभर सुचारु रहने से तीर्थयात्रियों के साथ साथ आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है।

वहीं जनपद में अभी भी 22 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं जिसके चलते 45 से अधिक गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक जयंती वर्षों और बलिदान दिवस को समर्पित आयोजन

चमोली जिले में शनिवार की सुबह से जहां दिनभर धूप खिली रही वहीं सांय के समय रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई है। शनिवार की सुबह से बदरीनाथ हाइवे दिनभर सुचारु रहने से तीर्थयात्रियों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

💠मीलों का रास्ता पैदल तय कर रहें ग्रामीण

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:यूजीसी रेगुलेशंस 2026 स्टे: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया नई कमेटी बनाने का निर्देश, 2012 के नियम रहेंगे प्रभावी

चमोली जिले में शनिवार की सुबह से 25 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद थे जिन्हें देर सांय तक तीन ग्रामीण लिंक मार्गों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है जबकि अभी भी जिले में 22 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। जिससे ग्रामीण मीलों पैदल चलने को विवश हैं।