Nainital News:रिश्तेदारों को वर्दी की धौंस दिखाना दरोगा को पड़ा भारी,धमकीबाज़ के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़

जबरदस्ती घर के अंदर घुस जान से मारने की धमकी देने पर हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने एसटीएफ में तैनात दरोगा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद दरोगा समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

🔹जाने मामला

एसटीएफ रुद्रपुर में तैनात दरोगा नवीन जोशी समेत दो लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है दरोगा पर आरोप है की मारपीट और नशे की तस्करी के आरोप में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

🔹घर में घुस गाली गलौज करने लगा 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

हल्द्वानी में प्रगति विहार के रहने वाले रोहित पांडे ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को वह अपनी कार से घर आ रहा था। उसके चाचा के दामाद एसटीएफ में दारोगा नवीन जोशी ने अपनी बुलेट उनके गेट के सामने खड़ी की थी। इस कारण वह कार घर के अंदर नहीं ले जा सका। कई बार आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया तो वह खुद ही बुलेट हटाने लगा। इस पर दारोगा नवीन जोशी बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

रोहित ने बताया 14 अगस्त को चचेरा भाई अरुण पांडे कुल्हाड़ी लेकर आया और मारने की कोशिश की। बाद में गेट को क्षतिग्रस्त किया। वारदात उनके घर लगे सीसीटीवी में कैद है। उसे आशंका है कि डीवीआर से छेड़छाड़ हो सकती है। युवक ने दारोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में नवीन जोशी व अरुण पांडे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।