Uttarakhand News:कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम धामी से मुलाकात कर ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करने की करी मांग

ख़बर शेयर करें -

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भारी बारिश के कारण ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न हुए क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

🔹आपदा से संबंधित हालात से अवगत कराया

नगर विकास एवं वित्त मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा क्षेत्र में आपदा से संबंधित हालात से अवगत कराया।उन्होंने मुख्यमंत्री से ऋषिकेश क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कृषि विज्ञान केन्द्र, काफलीगैर में तैयार हो रही है,उन्नत तकनीक से स्वस्थ सब्जियों की पौध

🔹सम्पूर्ण क्षेत्र का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित 

सचिवालय में मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण रायवाला, श्यामपुर, खदरी, पांडेय प्लाट (ठाकुरपुर), गुमानीवाला सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्र एवं चन्देश्वरनगर, गंगानगर, मंसा देवी, शिवाजीनगर सहित शहरी क्षेत्रों में जल भराव से काफी नुकसान हुआ है। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

🔹किसानों को भी काफी नुकसान पहुंचा

स्थानीय आम जनमानस को इस अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव के कारण परिसम्पत्तियों के व्यापक नुकसान के साथ ही पशुधन की भी हानि हुई है। बताया कि समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव, भू-धसाव तथा किसानों की खरीफ की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम बिट्टू कर्नाटक

🔹आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना जरूरी 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना जरूरी है। जिससे क्षेत्र के निवासियों को उचित मुआवजा मिल सके। साथ ही भविष्य में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से समुचित निदान के लिए सुनियोजित कदम उठाये जा सके।