Almora News :भूस्खलन के कारण जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बंद,छह हजार से अधिक की आबादी को झेलनी पड़ रही है परेशानी

ख़बर शेयर करें -

जिले में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन के कारण मलबा आने से जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बंद हो गया। इससे छह हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

💠वाहन न चलने से लोगों को पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।

सुनाड़ी मल्ला-बिनौला, वल्मरा-गुलदेख, वल्मरा-तल्ली चनोली सड़कों पर यातायात बंद है। वाहनों की आवाजाही ठप रहने से गांवों में राशन समेत अन्य सामान नहीं पहुंच पा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़क को खोलने के लिए मौके पर कई जेसीबी तैनात की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि बंद सड़कों को यातायात के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, सीएम धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

💠चौखुटिया में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से बचने के लिए लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा। पिछले 24 घंटे में चौखुटिया में सबसे अधिक 14, अल्मोड़ा में दो मिमी, भैसियाछाना और शीतलाखेत में आधा-आधा मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण दूसरे ही दिन तापमान चार डिग्री की गिरावट आई है। बीते मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

💠बारिश का आकड़ा (मिमी में)

💠भिकियासैंण 09.5

💠जैंती 04

💠जागेश्वर 03

💠सोमेश्वर 02.4

💠ताकुला 02

💠अल्मोड़ा 02

💠रानीखेत 01.1

💠द्वाराहाट 01.5