Almora News:रानीधारा क्षेत्र में चल रहे सीवेज कार्यों का डीएम विनोद तोमर ने किया स्थलीय निरीक्षण,अधिकारियों दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

जनता एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत के चलते जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज अल्मोड़ा के रानीधारा क्षेत्र में चल रहे सीवेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कार्यों के दौरान किसी भी आमजन के घर में मिट्टी या पानी न जाने पाए, कार्यों के दौरान इसकी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

🔹जलभराव की समस्या से जल्द दिलाये निजात

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर गौशाला निर्माण की दी अनुमति,लगा टेंडर,पशुपालन विभाग महीनों बाद भी नहीं दिला पाया गौशाला की जमीन में पेड़ काटने की अनुमति, गौशाला का काम लटका, पार्षदों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जो प्रस्ताव शासन को भेजा है, उसमे जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। इस क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

🔹यह लोग रहे मौजूद 

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भारत त्रिपाठी, तहसीलदार दिलीप सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी इंद्रजीत बोस समेत अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।