Uttrakhand News :हेलमेट नहीं पहनना जान को पड़ गया भारी, युवक की मौत

कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर में एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार की बाइक स्पीड ब्रेकर में स्लीप हो गई और सर सड़क पर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

💠हेलमेट ना पहना बनी दुर्घटना की वजह

यह भी पढ़ें 👉 

अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो आज युवक को जान नही गवानी पड़ती। पुलिस ने स्वजन के हवाले से बताया कि देवी रोड में मोटर नगर निवासी 26 वर्षीय पारस रावत अपने घर से बीईएल कालोनी की तरफ जा रहा था।

💠गंभीर हालत में पारस को बेस चिकित्सालय लाया गया

यह भी पढ़ें 👉  Breking उत्तराखंड में यहाँ यात्रियों से भरी बस पलटी

तभी बलभद्रपुर से बीईएल की ओर जाने वाले रास्ते में बने स्पीड ब्रेकर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। पारस का सिर दीवार से जा टकराया। गंभीर हालत में पारस को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement