Uttrakhand News:तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में पैगा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 लोगों को 315 बोर व 312 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

🔹जाने पूरा मामला 

सोमवार की देर शाम पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बरखेड़ा पांडे से धीमरखेड़ा को जाने वाली सड़क पर दो युवक तमंचा लेकर खड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान हारुन पुत्र मंजूर अहमद निवासी चौबे का मजरा धीमरखेड़ा की जेब से 315 बोर व अयूब पुत्र इब्ने हसन निवासी सिकरोड़ी थाना बिनावर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की जेब से 312 बोर का तमंचा बरामद हुआ।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

🔹आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गांधी व शास्त्री जयंती पर SSP अल्मोड़ा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस बल को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

🔹टीम में शामिल रहे 

पुलिस टीम में एएसआई मोहित कुमार, शैलेंद्र सिंह, गणेश मेहरा, भूपेंद्रसिंह शामिल रहे।