अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

आज सवेरे प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया। इस मौके पर उप आयुक्त, गांदरबल श्यामबीर ने कहा कि आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।  

🔹रास्ते भर अमरनाथ यात्रियों का किया जोरदार स्वागत 

इस बीच शुक्रवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच पहले जत्थे में 164 छोटे बड़े वाहनों में 3488 यात्री रवाना हुए, जो देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में पहुंच गए थे।

देशभर से आए भक्तों में भारी उत्साह है। बाबा भोले के भक्तों में पुरुष, महिला, साधु-संन्यासी के साथ ही मंगलामुखी भी शामिल हैं। साध्वी भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आतुर दिखीं। बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में पहुंचने के दौरान रास्ते भर अमरनाथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

🔹नुनवान बेस कैंप में रातभर भजन कीर्तन चलता रहा

रास्ते भर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यात्रियों को कश्मीर के दोनों बेस कैंप में पहुंचाया गया। शनिवार को तड़के अमरनाथ यात्री बालटाल के दोमेल तथा पहलगाम के चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा के लिए आगे बढ़ेंगे। बालटाल तथा नुनवान बेस कैंप में रातभर भजन कीर्तन चलता रहा।इसे यात्री को हमेशा अपने साथ गले में लटकाए रखना है, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के नुनवान रूट से पवित्र गुफा की दूरी 32 किलोमीटर और मध्य कश्मीर में गांदरबल के बालटाल मार्ग से यह दूरी 14 किलोमीटर है। जिससे बालटाल रूट से जाने वाले यात्री एक ही दिन में दर्शन करके लौट आते हैं और अधिकांश यात्री इसी रूट को प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

🔹जम्मू से गए पहले जत्थे में यात्री

बालटाल

पुरुष     1145

महिलाएं     262

बच्चे     05

साधु     74

साध्वी     05

कुल 1    491 

🔹पहलगाम

पुरुष     1659

महिलाएं     223

साधु     106

साध्वी     08

मंगलामुखी 01

कुल     1997

🔹वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एलजी ने झंडी दिखा जत्थे को किया रवाना 

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में शुक्रवार तड़के अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने शांति, समृद्धि और सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह पवित्र तीर्थ यात्रा परम आनंद है।यह विनम्रता, करुणा और जागरूकता का मार्ग है। 62 दिन की यात्रा की शुरुआत में आधार शिविर भगवती नगर में भक्त झूमते नजर आए।  शिव सूत्र कहता है, क्षमो भैरव, आध्यात्मिक प्रयास ही भैरव है, जो परमात्मा का अनुभव करने के लिए पहला कदम है। यह आंतरिक परिवर्तन की यात्रा है।

Advertisement