हरिद्वार में धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे प्रशासन के अभियान से मचा राजनीतिक घमासान,कांग्रेस के विधायकों ने जमकर काटा हंगामा

0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: धर्म नगरी हरिद्वार में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के लिये अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है. जिसको लेकर हरिद्वार कांग्रेस के विधायकों ने जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी अजय सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस के पांचों विधायकों ने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने के अभियान का विरोध किया. करीब 15 मिनट चली बैठक के बाद पांचों विधायक नाराज होकर बाहर आए और डीएम एसएसपी पर आरोप लगाने लगे. 

बैठक का किया बहिष्कार

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

हरिद्वार के ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर ने बताया कि हमारी जिला अधिकारी से पहले ही इस विषय को लेकर फोन पर बातचीत हुई. जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे द्वारा अभी किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन उसके बावजूद भी मनमाने ढंग से धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई. इसी के साथ बैठक में भी जिलाधिकारी ने सही तर्क पेश नहीं किए और अपनी बात से पलटते हुए नजर आए. जिसको लेकर हमने बैठक का बहिष्कार किया है. 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

क्यों हटाया समय से पहले अतिक्रमण

वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि वार्तालाप सही दिशा में चल रहा था. लेकिन बाहर जाकर किस बात को लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया है, यह जानकारी उन्हें नहीं है. वहीं हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों को लेकर इंटेलिजेंस की तरफ से लगातार रिपोर्टिंग की जा रही थी. जिसमें कुछ अराजक तत्व हरिद्वार का माहौल बिगाड़ने की तैयारी कर रहे थे. इसी को देखते हुए हमने समय रहते ही अतिक्रमण को हटाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *