Big Breking–उत्तराखंड के इस जनपद में सनसनीखेज मामला कलयुगी बहन ने करवा दी भाई की हत्या

 

रूडकी के लक्सर कोतवाली इलाके के गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने प्रेम में बाधा डालने पर अपने भाई को प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की योजना बनाकर  प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसके शव को एक गड्ढे में दबा दिया गया।।

 

 

 

 

दरअसल पूरा मामला लक्सर के एक गांव का है जहां पर एक युवती का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चला हुआ था लेकिन इस प्रेम प्रसंग में युवती का भाई बीच में आ रहा था। जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था युवती ने अपने प्रेमी तथा उसके एक दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसको 6 फरवरी की  रात्रि पूरे परिवार को नशे की गोलियां खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

और देर रात्रि अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भाई की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर में एक गड्ढा खोदकर दबा दिया। युवती ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी नींद की गोलियां खाकर गहरी नींद में सो गई जिससे किसी को शक ना हो। सुबह के वक्त जब युवक घर में नहीं मिला तो उसकी अपहरण की आशंका के चलते थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस तभी से मामले की जांच पड़ताल में लग रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

एस पी क्राइम रेखा यादव ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही भाई कुलबीर को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। ओर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था।