World Cup 2023:न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया,मिला सेमीफाइनल का टिकट

श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगभग अपना स्थान पक्का कर लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम को कीवी टीम के सामने 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 171 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्य सेन ने फिर रचा इतिहास: कुमामतो जापान मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने तूफानी अंदाज में चेज किया और श्रीलंका को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल की दावेदार मजबूत कर ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें अब लगभग बाहर है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ एक अविश्वसनीय और बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर इंग्लैंड पहले बैटिंग करेगी, तो पाकिस्तान ऑटोमेटिक बाहर है।

Advertisement