ख़बर शेयर करें -

दून में मौसम शुष्क है और दिन में गुनगुनी धूप खिल रही है। हालांकि, रात को पाला और सुबह धुंध दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। दून में कुछ दिन पारा सामान्य से अधिक रहने बाद अब गिरने लगा है।

अधिकतम तापमान सामान्य है और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

🌸ज्यादातर क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे पारे में और गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप खिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत जनपद पुलिस हाई अलर्ट पर एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों पर हो रही है सघन चेकिंग

🌸पाला पड़ने और दिन में हवाएं चलने से छूट रही कंपकंपी

पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने और दिन में हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। जिससे रातें बेहद सर्द हैं। दून में भी सुबह धुंध और रात को पाला परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि, दिन में धूप कुछ राहत दे रही है और पारा सामान्य बना हुआ है।

शुक्रवार को दून में सुबह से धूप खिली रही, हालांकि दोपहर में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इसके बाद शाम को ठिठुरन महसूस की गई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:काफी समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01 वारंटी को सल्ट पुलिस ने काशीपुर, ऊधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार

🌸प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क बना रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पथौरागढ़ में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *