ख़बर शेयर करें -

देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को 'मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक' देखिये सूची

इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर 1900: तिब्बत व्यापार के स्वर्णिम दौर से लेकर जन-आंदोलन की नींव तक का ऐतिहासिक सफर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही रही रहेगी वर्षा की संभावना है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *