Weather Update :सर्दी का कहर लगातार जारी आईएमडी ने इन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की जताई संभावना

सर्दी का कहर लगातार जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रविवार से शुरू होने वाले लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं।

मिली सूचना के मुताबिक सक्रिय डब्ल्यूडी की कमी को मौजूदा अल-नीनो स्थितियों, मध्य प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

💠पानी की कमी बन सकती है समस्या

लद्दाख के लेह में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख सोनम लोटस ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में ढंग से बारिश ने होने पर यहां ताजे पाने की समस्या देखने को मिल सकती है। इससे न केवल बागवानी बल्कि कृषि उत्पादन पर खासा असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

आईएमडी के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही एक अन्य विक्षोभ का प्रभाव 31 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा, ’31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रहेगी और दिन में धूप खिली रहेगी