ख़बर शेयर करें -

Weather Update: छह दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ आने से हुई वर्षा, मध्य व उच्च हिमालय में हिमपात के बाद मौसम के तेवर नरम पड़े हैं। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों पर अब भी गरम कपड़े नहीं उतरे हैं। यह राहत होली के आसपास तक जारी रह सकती है। गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा। मौसम का पिछले 10 वर्षों का ट्रेंड भी यही बताता है।

🌸25 से 31 मार्च के बीच ही रहता है सर्वाधिक तापमान

कुमाऊं का तराई क्षेत्र हो या फिर पर्वतीय भूभाग। मार्च में सर्वाधिक तापमान अंतिम सप्ताह में रिकार्ड हुआ है। पंतनगर में 25 से लेकर 31 मार्च के बीच तापमान सर्वाधिक रहता है। 2014 के बाद सर्वाधिक 36.9 डिग्री तापमान 30 मार्च 2017 को रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रानीखेत-भतरौजखान हाईवे पर खाई में गिरा डंपर, चौखुटिया निवासी चालक की दर्दनाक मौत

दूसरी ओर मुक्तेश्वर में 2023 के अपवाद को छोड़ दिया जाए तो यहां भी 25 से 31 मार्च के बीच ही सर्वाधिक तापमान रहता है। 2017 में 31 मार्च का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस समय पर्वतीय क्षेत्र में 20 डिग्री व मैदानी क्षेत्र में 28 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा से मिले सीएम धामी, दी बधाई

मार्च शुरुआत में अच्छी वर्षा व हिमपात हुआ है। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। 10 मार्च तक मौसम में खास गतिविधि की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे तापमान में तेजी आएगी, लेकिन बड़ा बदलाव 20 मार्च के बाद ही दिखेगा। – बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही,अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *