Weather Update:मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट किया जारी

ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर में आज सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं

💠वहीं, मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में गर्मी का सितम: अगले दो दिन और चढ़ेगा पारा, मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी

आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: तीन थानों की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से शराब बेचते व पिलाते 3 गिरफ्तार

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अपराह्न बाद आसमान में बादल छा गए मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज जिले में मौसम साफ रहेगा।