Weather Update :पर्वतीय क्षेत्रों में छाये रह सकते हैं आंशिक बादल,कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार, जाने कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। फिलहाल ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में मतदान होना है, इस दिन मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड voter list में आपत्तियों का अनोखा मामला: एक ही नाम से दर्ज हुईं 150 से ज्यादा आपत्तियां

💠पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार

बीते दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में तपती धूप परेशान कर रही है। दून में भी सुबह से ही चटख धूप खिली रही और तपिश बढ़ गई। हालांकि, अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है।

आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैले करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 34.7, 18.2

ऊधमसिंह नगर, 35.1, 17.6

मुक्तेश्वर, 27.0, 10.1

नई टिहरी, 23.8, 10.8

अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा धूप निकलेगी दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *