Weather Update :उत्तराखंड में पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिलने के आसार,मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर में 16-17 जून को कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है जबकि 18 जून को ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है जबकि 19-20 जून को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम का आदेश

इस अवधि में कहीं कहीं गरज के साथ झोंकेदार हवाएं चलेगी और आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इससे पहले लगभग सभी क्षेत्रों में कहीं कहीं ऊष्म लहर चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते रविवार मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में समानता मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, घाटी क्षेत्र व पहाड़ियों में धुंध छाई रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *