Weather Update :आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो, लेकिन, आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में डिजिटल क्रांति: 10 अप्रैल से शुरू होगी देश की पहली स्व-गणना

इससे पहले बीते शनिवार को अचानक बदले मौसम के चलते आई आंधी से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP अल्मोड़ा द्वारा CDS (I), NDA&NA (1) 2026 की लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद आंशिक तौर पर मध्यम हवा के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *